diwali horizontal

दुबग्गा में हेरोइन फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 32 करोड़ की हेरोइन, जिगाना पिस्टल के साथ 2 लोग गिरफ्तार

0 34

दुबग्गा में हेरोइन फैक्ट्री का भंडाफोड़ : 32 करोड़ की हेरोइन, जिगाना पिस्टल के साथ 2 लोग गिरफ्तार

LUCKNOW CRIME LIVE: दुबग्गा थाना क्षेत्र के महिपतमऊ में एंटी नारकोटिक्स टाॅस्क फोर्स की टीम ने एक मकान में हेरोइन बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है, मौके से 32 करोड़ की (अंतर्राष्ट्रीय कीमत) कीमत की हेरोइन और साढ़े 3 लाख रुपए की लोडेड जिगाना पिस्टल बरामद हुई हैं। मौके से अमजद व जुहैल नामक 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए अभियुक्त बी फार्मा किए हुए हैं, ये लोग गुवाहाटी से हेरोइन बनाने का सामान लाकर दुबग्गा में हेरोइन बनाते थे और इसे झारखंड व कई अन्य राज्यों में सप्लाई करते थे। अभियुक्त इतने शातिर बताए जा रहे हैं कि पुलिस से बचने के लिए जहां लोडेड पिस्टल हर समय अपने साथ रखते थे, वहीं खतरनाक पिटबुल डाॅग पाल रखा था और जब ये दुबग्गा के मकान में हेरोइन बनाने का काम करते थे तो पिटबुल को खुला रखते थे। पकड़े गए अमजद व जुहैल के कई अन्य साथियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है ‌

बताते चलें कि पिछले दिनों ही दिल्ली पुलिस ने जानकीपुरम से 50 करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर को पकड़ा था, तब पहले लखनऊ पुलिस ने पहले कहा था कि जानकीपुरम में हेरोइन नहीं बन रही थी बल्कि दिल्ली पुलिस एक वांछित को पकड़कर ले गई है। यहां तक कहा गया था कि झूठी खबर चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जब दिल्ली पुलिस ने हेरोइन बनाने में शामिल होने वाले उपकरणों व पकड़ी गई हेरोइन की फोटो जारी कर कहा कि 50 करोड़ की हेरोइन पकड़ी है तो लखनऊ पुलिस ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने उसे कोई जानकारी नहीं दी थी।

Anti-Narcotics Task Force (ANTF)  की लखनऊ टीम ने छापे की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल (जिगाना) 32 बोर 6 कारतूस, 16,170 रुपए नगद, 3.600 KG सूखा पाउडर, 2.800 KG पिंडी नुमा गीला पदार्थ बरामद किया। दोनों पदार्थो का कुल वज़न 6.400 KG बताया जा रहा। 1 स्कूटी, 1 हुंडई वेन्यू कार, 6 मोबाइल फोन भी बरामद। थाना दुबग्गा अंतर्गत अंधे की चौकी क्षेत्र का मामला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.