
कानपुर देहात : सूलाबाद में छेड़खानी से दुखी हाईस्कूल की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। असालतगंज बाजार निवासी किसान की बड़ी बेटी हाईस्कूल की छात्रा थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि बेटी के स्कूल व कोचिंग आते-जाते समय असालतगंज निवासी एक किशोर परेशान करता था जिससे आहत होकर बेटी ने शनिवार रात कमरे में कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।