diwali horizontal

दहेज़ हत्या के आरोप में पति और ससुर गिरफ्तार

0 218
लखनऊ : जानकीपुरम थाना क्षेत्र से दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, जानकीपुरम थाना क्षेत्र में गुरुवार को मनीराम पुत्र रामपाल निवासी ग्राम नवादा अतरौली हरदोई ने दहेज हत्या का मुकदमा आशीष (पति), हरिनाम (ससुर) व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ पंजीकृत कराया था कि अभियुक्तगणों ने दहेज में चार पहिया वाहन और नगदी की मांग को लेकर उनकी पुत्री मीरा (25) की हत्या कर दी। इस संबंध में पुलिस ने जांच के दौरान मुकदमे के नामजद अभियुक्त आशीष पुत्र हरिनाम और हरिनाम को मुखबिर की सूचना के आधार पर भिठौली रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.