diwali horizontal

पैसों के लेनदेन का विवाद और टशनबाजी में दो पक्षों के बीच फायरिंग 

0 187

लखनऊ : राजधानी लखनऊ स्थित बीबीडी चौकी के अंतर्गत साई रेसीडेंसी में शुक्र वार रात को 2 पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनते ही चौराहे पर भगदर मच गई। गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान गोली किसी को लगी नहीं। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस को आते देख फाइरिंग कर युवक कार चलाकर भागने लगा। लोकिन बीबीडी चौकी प्रभारी ने उन सभी को पकड़ लिया

पुलिस के अनुसार चिनहट थाना क्षेत्र के साई रेसीडेंसी में दो युवकों के बीच पैसों का लेनदेन चल रहा है। गुरुवार को एक युवक ने दूसरे पक्ष के युवक से पैसों की मांग की। जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर सामने आ गए। जिस पर वहां के लोगों ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया

आरोप है कि इसी बीच एक पक्ष के युवक ने फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। बीबीडी चौकी प्रभारी का कहना है सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे पुलिस ने भाग रहे आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने युवक का कार कब्जे में ले लिया है। युवक के पास से चार जिंदा कारतूस और दो खोखे भी बरामद हुये। इस मामले में मिली शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा

Leave A Reply

Your email address will not be published.