diwali horizontal

देश में कोरोना के रफ्तार बेलगाम होते जा रहे हैं। भारत में कोरोना की स्थिति बेहद चिंताजनक बनती जा रही है। देश में वायरस के संक्रमण का ग्राफ ऊपर की ओर जा रहा है।

0 235

 

लखनऊ : देश में कोरोना के रफ्तार बेलगाम होते जा रहे हैं। भारत में कोरोना की स्थिति बेहद चिंताजनक बनती जा रही है। देश में वायरस के संक्रमण का ग्राफ ऊपर की ओर जा रहा है। पिछले २४ घंटे में अब दूसरे दिन देश में सबसे ज्यादा कोरोना के नए मामले देखने को मिले है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार दूसरे दिन 76 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस आए है। इसके साथ ही मामले बढ़कर अब 33 लाख 84 हजार 575 हो गए हैं। गुरुवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 76,826 मामले मिले। यही नहीं पिछले 24 घंटे में वायरस से 1,081 मौतें हुईं हैं, जो किसी एक दिन में हुई मौतों का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।
देश में रिकवरी रेट 76.24% की गिरावट
देश में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 61 हजार के पार हो गया है। वहीं, 25 लाख 83 हजार 63 लोग ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 24 घंटे में 9 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अब तक कुल 3.9 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है। देश में रिकवरी रेट अब 76.24% हो गया है। गुरुवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 76,826 मामले मिले। वहीं, यह लगातार दूसरा दिन है जब 76 हजार से ज्यादा मरीज मिले हैं। बुधवार को 75,995 संक्रमित मिले थे।
रिकॉर्ड वृद्धि दुनिया के तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा
कोरोना मरीजों की संख्या में हुई। यह रिकॉर्ड वृद्धि दुनिया के किसी भी देश में एक दिन में दर्ज किया गया तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले अमेरीका में 17 जुलाई को 76,930 और 25 जुलाई को 78,427 मामले सामने आए थे। जबकि भारत में गुरूवार और शुक्रवार लगातार दोनों ही दिनों में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में सबसे बड़ा उछाल दर्ज किया गया है।
देश के अन्य हिस्सों में भी कोरोना संक्रमण का पारा हाई
वहीं, देश के अन्य हिस्सों में भी वायरस संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में 76, पश्चिम बंगाल में 53, पंजाब में 37, जम्मू कश्मीर में 14, दिल्ली में 22, गुजरात में 17 और मध्य प्रदेश में 24, तेलंगाना में 8, बिहार में 9, ओडिशा में 7 और केरल में 10, राजस्थान में 13 और हरियाणा में 12 लोगों की जान गई।
मरने वालों का आंकड़ा 61 हजार के पार
देश में दो दिनों में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 61 हजार के पार हो गया है। अब तक 61 हजार 694 लोग जान गंवा चुके हैं। गुरुवार को 1,065 संक्रमितों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 355 मौतें हुईं यहां अब तक 23 हजार 444 लोग दम तोड़ चुके हैं। जबकि तमिलनाडु में 109, कर्नाटक में 141 और आंध्र प्रदेश में 92 मरीजों की मौत हुई
Leave A Reply

Your email address will not be published.