diwali horizontal

झाड़ेश्वर महादेव मंदिर महायज्ञ

0 202

 

सरोजनीनगर :  सरोजनीनगर ब्लॉक में हरौनी कस्बे में स्थित सिद्ध पीठ झाड़ेश्वर महादेव मंदिर के निकट साई नदी के तट पर 11 फरवरी से 21 फरवरी तक विशाल लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ के आयोजन में मुख्य सहयोगी पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान व कन्हैया सिंह धून्न्) ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि राजा दशरथ द्वारा स्थापित झाणेश्वर महादेव मंदिर जो काफी प्राचीन और सिद्ध पीठ माना जाता है यहां पर गुरूवार से विशाल श्री लक्षमी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ होने जा रहा है इस  महायज्ञ की शुरुआत 11 फरवरी को होगी जो 21 फरवरी तक चलेगा।

 

उन्होंने बताया कि  साथ ही यहाँ एक बडे़ संत महासम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा हैं, इसके साथ ही वृन्दावन की दर्शनीय रासलीला का भी आयोजन यहां किया जा रहा है। इस महायज्ञ में हिस्सा लेने के लिए अयोध्या धाम से बडे़ बडे़ श्रृषिमुनियो व शंकराचार्य सहित तमाम संतों का आगमन भी हो चुका है। जिसमें बालस्वामी अवधेन्द्र प्रपन्न जी महाराज, आगन्तुक संत विद्वान काशी सुमेरु पीठाधीश्वर जगद गुरु शंकराचार्य, स्वामी नरेन्द्रा नन्द एवं यज्ञाचार्य आचार्य वृजेन्द्र मिश्रा जी मधु सूदन जी महाराज उपस्थित रहेगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.