diwali horizontal

वैदिक मंत्रोच्चार व गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा

0 199

असोहा,उन्नाव :  क्षेत्र के अजयपुर असोहा स्थित पावन धाम कुटी बीर बाबा में पंचम हनुमत रुद्र महायज्ञ व मानस वेदांत संत सम्मेलन का शुभारम्भ कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हो गया उक्त कार्यक्रम ग्यारह नवम्बर तक चलेगा ,ग्यारह नवम्बर को पूर्ण आहुति कन्या भोज के साथ समापन होगा कलश यात्रा कुटी बीर बाबा से असोहा स्थित डेहवा देवी मन्दिर होते हुए नेवादा ,भौमौं,निमाइचा होते हुए सई नदी स्थित देवल मुनि आश्रम तक गई नैमिष से आए विनोदा चर्या ने मंत्रोच्चार द्वारा यज्ञ में बने जजमानों का शुद्विकरण करते हुए संकल्प कराया कार्यक्रम में भाजपा नेता संजय शुक्ल,दीपक अवस्थी ,आंनद गुप्ता ,चंद्रनारायन अवस्थी ,सुनील पांडेय,त्रिभुवन त्रिपाठी,देसराज रावत,फिरोज अहमद,राकेश यादव , आशीष ,दीपक पाल ,संतोष मिश्रा,सतीश अग्निहोत्री ,रितेश,मयंक मिश्र,सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.