diwali horizontal

KGMU दवा घोटाला: फर्जी मरीजों के नाम पर खरीदी गईं महंगी दवाएं, 4 पर FIR की तैयारी

0 5

KGMU दवा घोटाला: फर्जी मरीजों के नाम पर खरीदी गईं महंगी दवाएं, 4 पर FIR की तैयारी

LUCKNOW LIVE: KGMU में फर्जी मरीजों के नाम पर करोड़ों रुपए की दवा डकारने का मामला सामने आने के बाद अब दोषियों पर FIR की तैयारी है। कैंसर से लेकर किडनी तक के इलाज में इस्तेमाल होने वाली महंगी दवाएं असाध्य योजना से खरीदी गई। फिर उन दवाओं को बाजार में खपा दिया। हालांकि, दवाएं कहां बेची या खपाई गईं, उसकी पड़ताल जारी है। जांच कमेटी ने असाध्य योजना में सेंधमारी कर करोड़ों की दवा घोटाला करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की सिफारिश की है।

आज यानी मंगलवार को तीन संविदा और एक नियमित फार्मासिस्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। KGMU यूरोलॉजी विभाग में पिछले साल हर महीने असाध्य योजना में पंजीकत मरीज के लिए डॉक्टर की सलाह पर करीब 10 लाख रुपए की दवाएं क्रय की जाती थीं। ताकि, गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा सके।

मृत मरीजों के नाम पर हुई हेराफेरी

रिपोर्ट में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। ऐसे मरीज, जिनकी पहले मौत हो चुकी है, उनके नाम पर भी महंगी दवाएं खरीदी जा रही थीं। जांच कमेटी को करीब सवा दो करोड़ रुपये की दवाओं की गड़बड़ी के साक्ष्य मिले हैं, जिसमें चीफ फार्मासिस्ट समेत विभाग के एक डाक्टर की भी भूमिका संदिग्ध पाई गई है। संस्थान के प्रवक्ता प्रो. केके सिंह की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय कमेटी ने सोमवार शाम जांच रिपोर्ट कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद को सौंप दी। इस मामले की अब पूरी रिपोर्ट शासन को भी भेजने की तैयारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.