diwali horizontal

कारागार में आयोजित हुआ विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर

0 110

 

बहराइच। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कारागार बहराइच में विधिक जागरुकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जेलर आनन्द कुमार शुक्ल व डिप्टी जेलर शेषनाथ यादव व अन्य सम्बन्धित लोग तथा बड़ी संख्या में बंदीगण मौजूद रहे।
इस शिविर को सम्बोधित करते हुए सचिव श्री मिश्रा ने मौजूद बन्दियों को मुकदमों की पैरवी हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्होंने बन्दियों की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर कारागार प्रशासन को शीघ्र निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिये गये। श्री मिश्रा ने बन्दियों को बताया कि 21 व 30 जनवरी 2023 को जिला कारागार में प्रस्तावित विशेष लोक अदालत तथा 11 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में छोटे वादों का निस्तारण कराए जाने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.