diwali horizontal

धूमधाम से मनाई गई भगवान कृष्ण की बरही

0 169

छप्पन प्रकार के व्यंजनों से लगाया गया भगवान को भोग

बहराइच : नगर के बाबा खाकी दास मन्दिर में भगवान कृष्ण की बरही मनाई गई। जिसमें भक्तो द्वारा श्याम भजन का आयोजन किया गया। भगवान कृष्ण की महिमा का गुणगान किया गया।उसके बाद छप्पन प्रकार के व्यंजनों से भगवान का भोग लगाया गया और भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया।पूजन के मुख्य यजमान विजय कुमार कसौंधन रहे। कार्यक्रम में स्थानीय भक्तो ने भजन के माध्यम से बाबा श्याम का श्रृंगार किया व छप्पन प्रकार के पकवान का वर्णन कर भोग लगाया।

भजन की शुरुआत गणेश वंदना से हुई भक्त सचिन गर्ग, सूरज कसौंधन, कृष्णा गुप्ता,बृजेश गुप्ता,लवकुश गुप्ता ,शत्रोहन कसौंधन ने भजन सन्ध्या में अपने अपने भजन प्रस्तुत किए। भजन में भक्त प्रमोद कसौंधन ने बाबा श्याम के गुणगान में शब्दों की माला से भगवान के श्रृंगार का वर्णन किया। जिसको सभी ने सराहा कार्यक्रम में दीपक गुप्ता, मयंक गुप्ता,अमन गुप्ता आदि ने विशेष सहयोग किया। बाबा खाकी दास मन्दिर में प्रतिवर्ष भगवान कृष्ण की बरही जन्माष्टमी के बाद मनाई जाती है।परंतु विगत वर्ष कोविड़ को देखते हुए कार्यक्रम नही हुए थे।इसवर्ष भी कोविड़ प्रोटोकॉल का पूरा पालन करते हुए कार्यक्रम करके भक्तो में प्रसाद वितरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.