diwali horizontal

भगवान राम हर व्यक्ति के कड़ कड़ में बसते है =अनुपमा जायसवाल

0 62

बहराइच: Lord Ram resides in every person s Kad Kad Anupama Jaiswal जनपद मेंअयोध्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश, जिला प्रशासन एवं जन सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास संस्थान बहराइच के सयुक्त तत्वावधान भए प्रगट कृपाला श्री राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम सदर विधायक अनुपमा जयसवाल, नानपारा विधायक  राम निवास वर्मा  जिलाधिकारी दिनेश चंद्र पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा महंत 1008  रवि गिरी जी महाराज प्रांत समरसता प्रमुख  राजकिशोर विभाग प्रचारक डॉ अवधेश जिला प्रचारक दीनानाथ के द्वारा शुभारंभ किया गया। गौरव शर्मा एवं बृजेंद्र पांडे के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक अनुपमा जयसवाल ने भगवान राम को याद कर कहा की भगवान राम हर व्यक्ति के कड़ कड़ में है हम लोग खुशी में जय श्री राम तो दुख में हे! राम, मिले तो राम राम और दुनिया से अलविदा कहा राम न सत्य है के साथ अंत करते है। राम निवास वर्मा ने भगवान राम की मर्यादा को याद किया एवं उनके मार्ग पे चलने एवं उनकी आदर्श को अपने जीवन में पालन करना चाहिए। प्रांत समरसता प्रमुख राजकिशोर ने भगवान राम की सच्ची भावना को याद किया एवं समाज और जीवन में सबको समान अधिकार जिस तरह राम राज्य में था वैसे ही स्थपित हो ऐसा कार्य हमे समाज के लिए करना चाहिए।

 

जिलाधिकारी ने शासन द्वारा दिए गए इस कार्यकम के लिए अयोध्या शोध संस्थान विधायक एवं  संघ पदाधिकारियों का धन्यवाद किया एवं संस्थान के अध्यक्ष जसवीर सिंह को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी। यात्रा गेंद घर से शुरू होके अग्रसेन चौक, दिगिहा तिराहे, गुरु नानक चौक होते हुए श्री राम जानकी मंदिर पहुंची। बड़ी तादात में महिलाओं एवं छात्रों को जोड़ एवं बहराइच के विभन्न संगठनों को जोड़  के यात्रा को भव्य एवं विशाल कर दिया गया। जगह जगह पे विभिन्न संगठनों जिसमे भारत विकास परिषद,अग्रवाल महिला साहब,नारायणी संघ(महिला विंग),श्याम महिला संघ,इंवरवील महिला विंग,पलाश महिला विंग(मारवाड़ी युवा संघ),महिला मोर्चा बीजेपी,स्त्री सत्संग(सिख समाज, समाज सेवी मयंक मिश्र  के द्वारा यात्रा का स्वागत फूलो से, मिठाई से, पानी व जूस आदि से किया गया जिसमे शासन के द्वारा आयोजित रामायण बाल्य कांड पाठ  जो श्री शिवबंश जी महाराज जी के द्वारा महिलाओं के द्वारा सोहर गीत एवं भजन संध्या का भजन संध्या  में भजन गायक जसवीर सिंह के द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया।  डीजीसी अजय शर्मा आदि के द्वारा सबका सम्मान किया गया। संस्थान की तरफ से अध्यक्ष जसवीर सिंह सयोजक स्पर्श शुक्ला पंकज कुमार शिवम कुमार आदित्य त्रिपाठी वैभव सचिन यश सचिव गौरव शर्मा कोषाध्यक्ष बृजेंद्र पांडे उपाध्यक्ष श्रद्धा पांडे चरणजीत कौर अंशु मल्होत्रा ऋचा श्रीवास्तव उप सचिव विभा प्रबंध

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.