
लखनऊ के अपर नगर आयुक्त का ट्रांसफर
लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त का लखनऊ से वाराणसी ट्रांसफर हो गया है। इसके बाद अब प्रशासनिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। शासन के इस फैसले पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि उनके रिटायरमेंट में करीब 23 महीने बचे हैं। सामान्य प्रशासनिक नियमों के अनुसार जिन अधिकारियों की सेवानिवृत्ति में दो साल या उससे कम समय बचा हो, उनका तबादला विशेष परिस्थितियों को छोड़कर नहीं किया जाता है।

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त को लखनऊ नगर निगम में कार्यरत हुए अभी लगभग दो वर्ष चार माह ही हुए हैं। इसके बावजूद रविवार को जारी तबादला सूची में उनका नाम शामिल कर उन्हें वाराणसी स्थानांतरित कर दिया गया। इस निर्णय को लेकर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी चर्चा बनी हुई है। तबादला नीति में वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण को लेकर स्पष्ट प्रावधान हैं। ऐसे में सेवानिवृत्ति के निकट पहुंचे अधिकारी के तबादले को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।