diwali horizontal

लखनऊ पुलिस की बड़ी सफलता, मोटरसाइकिल चोरी के दो बाल अपराधी पुलिस के संरक्षण में

0 68

लखनऊ पुलिस की बड़ी सफलता, मोटरसाइकिल चोरी के दो बाल अपराधी पुलिस के संरक्षण में

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन की कोतवाली कृष्णानगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो बाल अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस संरक्षण में ले लिया है। पुलिस ने एक चोरी की हुई होण्डा लीवो मोटरसाइकिल भी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में हुई, जिसमें पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल और अपर पुलिस उपायुक्त रल्लापल्ली बसंथ कुमार की देखरेख में थाना कृष्णानगर प्रभारी प्रद्युम्न कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।घटना का संक्षिप्त विवरण यह है कि दिनांक 31 जुलाई 2025 को विशेश्वर नगर के निकट मंगलेश्वर मंदिर के पास से एक होण्डा लीवो ग्रे रंग की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। शिकायतकर्ता मनीष कुमार वर्मा ने इसकी तहरीर कोतवाली कृष्णानगर में दर्ज कराई थी। चोरी की इस वारदात का अनावरण करने के लिए पुलिस ने दो टीमें गठित कीं, जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी व मैनुअल साक्ष्यों की मदद से आरोपी बाल अपराधियों की पहचान की।दिनांक 4 अगस्त 2025 को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 10:10 बजे मुर्दया बैकुठ धाम के पास दोनों बाल अपराधियों को पुलिस संरक्षण में लिया। आरोपियों की उम्र क्रमशः 15 और 14 वर्ष है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे 3-4 दिन पहले यह मोटरसाइकिल चोरी कर लाए थे और इसे बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक, ये बाल अपराधी अकेलेपन और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर उसे सस्ते दामों पर बेचते थे। 15 वर्षीय बाल अपराधी के खिलाफ पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी और अन्य धाराएं शामिल हैं।अभियुक्तों के विरुद्ध मामला धारा 303(2)/317(2) भादवि के तहत दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई के लिए आगे भेजा गया है।यह कार्रवाई कमिश्नरेट लखनऊ पुलिस की अपराध रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही का परिचायक है। कोतवाली कृष्णानगर पुलिस टीम को इस सफलता पर सराहना मिली है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.