
लखनऊ में भारी बारिश के बीच नगर निगम प्रशासन की सतर्कता जारी, नगर आयुक्त ने दी आवश्यक सावधानियों की सलाह
जोन-6 के शहादतगंज एवं दौलतगंज क्षेत्र का निरीक्षण अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने किया तथा काकोरी मोड़ स्थित नाले की सफाई व जलप्रवाह बनाए रखने के निर्देश दिए। जोन-8 के एलडीए कॉलोनी, सेक्टर-एच में भी नगर आयुक्त ने जलनिकासी व्यवस्था का अवलोकन कर सुधार के निर्देश जारी किए। जोन-2 के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने किया और त्वरित कार्रवाई की हिदायत दी।नगर निगम लखनऊ की यह निरंतर निगरानी यह दर्शाती है कि प्रशासन आमजन को राहत पहुंचाने के लिए पूरी तरह फील्ड में सक्रिय है। अधिकारियों की मौजूदगी से वर्षाजनित समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास जारी है ताकि आम जनजीवन प्रभावित न हो।
