diwali horizontal

हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करना युवक को पड़ा महंगा

0 76

हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करना युवक को पड़ा महंगा,पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fatehpur Big Breaking: फतेहपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी युवक को भारी पड़ गई। आरोपी की पहचान आदित्य गौतम के रूप में हुई है, जिसे सदर कोतवाली पुलिस ने तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर हिंदू आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका स्क्रीनशॉट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वायरल पोस्ट से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और मांग उठी कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.