diwali horizontal

मेनका गांधी ने मुक्त कराया पिंजरे में बंद तोता

0 105

लखनऊ : जीव जंतु व पर्यावरण के प्रति अपनी संवेदनशीलता को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाली सांसद मेनका गांधी का यह प्रेम सोमवार को एक बार फिर दिखा। तीन दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर आईं सांसद मेनका गांधी सोमवार को कादीपुर जा रही थीं। उनका काफिला गोसाईंगंज बाजार से गुजर रहा था तभी उनकी निगाह एक मिठाई की दुकान पर पड़ी। दुकान में टंगे पिंजरे में एक तोता कैद था। उन्होंने आनन-फानन अपना वाहन रुकवाया और सीधे दुकान में पहुंच गईं। सांसद ने दुकानदार को कड़ी फटकार लगाते हुए पिंजरे को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने तोते को पिंजरे से निकालकर आजाद कर दिया। उसके बाद वे कादीपुर रवाना हो गईं। उनका जीव जंतु के प्रति प्रेम दिन भर लोगों में चर्चा का विषय बना रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.