diwali horizontal

आकांक्षी जनपद से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के लिए मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

0 171

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रयास को शिक्षकों ने सराहा

बहराइच : जनपद में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर अंतर्जनपदीय स्थानांतरण ना हो पाने की पीड़ा झेल रहे आकांक्षात्मक जनपद बहराइच के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं की ओर से जनपद बहराइच से मुक्त रूप से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण का आदेश निर्गत करने हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष आनन्द मोहन मिश्र के नेतृत्व में सहकारिता मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार,मुकुट बिहारी वर्मा एवं विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी से मिलकर मुख्यमंत्री,उत्तर प्रदेश के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु ज्ञापन दिया।

साथ ही आकांक्षात्मक जनपद बहराइच से शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हेतु मजबूती के साथ अपने पक्ष को रखा।अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, बहराइच द्वारा दिए गए ज्ञापन को सहकारिता मंत्री एवं विधायक पयागपुर द्वारा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया है।जनपद बहराइच से अंतर्जनपदीय स्थानांतरण हेतु माननीय जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में जिला महामंत्री-उमेश चन्द्र त्रिपाठी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष-पंकज कुमार वर्मा , जिला संयुक्त महामंत्री- रवि मोहन शुक्ल, जिला संगठन मंत्री विवेक कुमार सिंह जिला मीडिया प्रभारी राजेश कुमार मिश्र ,विकासखंड तेजवापुर के प्रभारी आशीष कुमार शुक्ल एवं मृत्युंजय कुमार शुक्ल जी सम्मिलित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.