diwali horizontal

मिस एंड मिस्टर उत्तर प्रदेश – ए टैलेंट हंट विद ए डिफरेन्स” का पोस्टर लांच

0 56

मिस एंड मिस्टर उत्तर प्रदेश – ए टैलेंट हंट विद ए डिफरेन्स” का पोस्टर लांच

लखनऊ: उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट एसोसिएशन द्वारा आगामी माह “मिस एंड मिस्टर उत्तर प्रदेश – ए टैलेंट हंट विद ए डिफरेन्स” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके तहत राजधानी में पोस्टर लांच कार्यक्रम आयोजित किया गया।संस्था के सचिव वामिक खान ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल सौंदर्य या मंचीय आकर्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रतिभागियों की प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, संवाद क्षमता और सामाजिक सोच को प्रोत्साहित करना है। यह उन युवाओं के लिए अनूठा मंच है, जो अपनी कला और क्षमता को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना चाहते हैं।उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता पिछले 32 वर्षों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जा रही है, जिसमें फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियां भी शिरकत करती रही हैं। इस बार भी प्रतिभागियों के व्यक्तित्व और कला का समग्र मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें नृत्य, गायन, अभिनय, फैशन वॉक, वाद-विवाद तथा सामाजिक मुद्दों पर विचार प्रस्तुति शामिल होंगे। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों के साथ-साथ राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिलेगा।पोस्टर अनावरण कार्यक्रम में पूर्व मिस उत्तर प्रदेश तनिष्क शर्मा, प्रभाती पांडे, वैष्णवी दुबे, काजल इसरानी, मनीष सिंह, दामिनी सिंह और पूर्व मिस्टर उत्तर प्रदेश देवेंद्र प्रताप सिंह, निहिल श्रीवास्तव, अंतर्राष्ट्रीय कोरियोग्राफर आफताब कुरेशी और समाजसेवी उपस्थित रहे।कार्यक्रम संयोजक एडविन मैंसी ने बताया कि संस्था लगातार युवाओं को मंच उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। प्रतियोगिता के लिए पूरे प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर दीप सच्चर, अभिषेक राजपूत, आरिफ खान, शान फरीदी, आभास मौर्य, सुफियान बेग और नीतीश शिवहरे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.