diwali horizontal

दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

0 82

दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

लखनऊ: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में दीन दयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान, बख्शी का तालाब, लखनऊ में अधिकारियों, कर्मचारियों और रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रशिक्षित कर उन्हें और अधिक दक्ष व सक्षम बनाने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में संस्थान के महानिदेशक एल० वेंकटेश्वर लू के संरक्षण तथा प्रधान अपर निदेशक सुबोध दीक्षित के मार्गदर्शन में 18 से 22 अगस्त तक विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।संस्थान में 18 मंत्रालयों के 77 सहायक अनुभाग अधिकारियों के लिए “विलेज अटैचमेंट कार्यक्रम” विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण, ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यक्रम से जुड़े प्रतिभागियों हेतु “लोक-ओएस पर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन” प्रशिक्षण, क्षेत्रीय व जिला प्रशिक्षण केंद्रों के अधिकारियों और कर्मचारियों हेतु “ई-ऑफिस ट्रेनिंग मैनेजमेंट, मानव सम्पदा एवं जेम पोर्टल” विषयक राज्य स्तरीय प्रशिक्षण, विभिन्न विभागों के अधिकारियों हेतु “ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं जलवायु परिवर्तन का समावेश” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण तथा आईसीडीएस, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास और पंचायतीराज विभाग के कर्मचारियों हेतु “पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता आधारित सहभागी कार्यक्रम” आयोजित किए गए।महानिदेशक एल० वेंकटेश्वर लू की अध्यक्षता में आज इनमें से तीन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का समापन समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रख्यात शिक्षाविद् एवं पूर्व वरिष्ठ सदस्य लोक सेवा आयोग डॉ. किशन वीर सिंह शाक्य और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव अर्जुन देव भारती विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।डॉ. शाक्य ने जातक कथाओं और पंचतंत्र की कथाओं के उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को अभिप्रेरित किया, वहीं अर्जुन देव भारती ने साइबर सिक्योरिटी प्लान पर विस्तृत जानकारी दी। समापन सत्र में महानिदेशक एल० वेंकटेश्वर लू ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीमाओं व दायित्वों को समझते हुए निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने शारीरिक और मानसिक प्रबंधन के संतुलन पर बल देते हुए कर्मयोगी बनने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ. नवीन कुमार सिन्हा ने किया और उप निदेशक डॉ. बी०एल० मौर्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन एवं प्रबंधन में उप निदेशक सरिता गुप्ता, सहायक निदेशक डॉ. राजकिशोर यादव, डॉ. सीमा राठौर, डॉ. सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, डॉ. विनीता रावत, डॉ. शिवबचन सिंह यादव, डॉ. अल्का शर्मा, सहायक निदेशक संजय कुमार, डॉ. वरूण चतुर्वेदी, आपदा प्रबंधन सलाहकार कुमार दीपक, उपेंद्र कुमार दूबे, मोहम्मद शाहरूख और मोहम्मद शहंशाह का योगदान उल्लेखनीय रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.