diwali horizontal

ग्राम शाहपुर पहुंचे सांसद उपेन्द्र व जिलाधिकारी, लगायी महाचैपाल

0 182

किया मंथन, गांव को आत्मनिर्भर कैसे बनाये

मसौली बाराबंकी :  सांसद आदर्श ग्राम शाहपुर में सोमवार को लगी चैपाल में सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने ग्रामीणों के साथ मिलकर इस बात को लेकर मंथन किया कि ग्राम को आत्मनिर्भर कैसे बनाया जाए। इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ गांव के सर्वांगीण विकास को लेकर रोड मैप बनाए जाने के निर्देश दिये।  रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को जन जन तक पहुँचाने की अपील की। महाचैपाल को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह ने कहा कि सांसद ने शाहपुर ग्राम को आदर्श ग्राम के रूप में चयनित किया है इस ग्राम में मूलभूत सुविधाओं का आभाव नही होने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम का मतलब है कि पक्के रास्ते , पक्की नालियां, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ, उन्नतिशील कृषि, स्वच्छता, बिजली आदि सुविधाएँ ग्राम में सुव्यवस्थित ढंग से होनी चाहिए। इस ग्राम को एक माडल ग्राम के रूप में विकसित किया जायेगा।

 

महाचैपाल को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हर वर्ष एक सांसद आदर्श गाँव का चयन किया जाना है उसी के क्रम में मेरे द्वारा अति पिछड़े ग्राम शाहपुर का चयन किया गया है ग्राम पंचायत के अंदर सभी तरीके की मूल भुत आवश्यकताओं का पूर्ण रूप से प्रशासन द्वारा विकास कराया जायेगा। उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह को प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप सांसद आदर्श गाँव के तरीके से जिले के समस्त ग्राम पंचायतों का विकास कराने की बात कही।

 

ग्रामीणों से रूबरू होते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गाँवों में आपसी सौहार्द भाईचारा ,तालमेल बना रहे छोटे छोटे झगड़े आपसी सहमती से निपटा लिए जाये तथा हमेशा सकारात्मक सोच होनी चाहिए इसी से गाँव का विकास होगा। उन्होंने अधिकारियो एव कर्मचारियो से कहा कि जिस विभाग से सम्बन्धित कोई कमियां रह गयी हो उन्हें आगे सुधार लिया जाये सरकार की सभी योजनाओं का लाभ आमजन मानस तक पहुँचे जिससे इस ग्राम का समग्र विकास किया जा सकें। इस मौके पर सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने ग्राम में संचालित अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा नई रौशनी योजना के तहत अल्पसंख्यक महिलाओं का छः दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण में प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को प्रमाण पत्र का वितरण भी किया। तथा महा चैपाल में आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम, उपजिला अधिकारी अभय पांडेय,तहसीलदार विश्वमित्र सिंह, बीडीओ रामेन्द्र सिंह कुशवाह ,खंड शिक्षा अधिकारी उदयमणि पटेल, सांसद प्रतिनिधि दिनेश चंद्र, एसडीओ राजेंद्र प्रसाद, आपूर्ति इंस्पेक्टर अतुल सिंह मोहम्मद इमरान, डीएमओ सोनू कुमार, ग्राम सचिव राधेश्याम पाल,एडीओ पंचायत गंगा प्रसाद श्रीवास्तव सहित भाजपा नेता नवीन राठौर भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.