diwali horizontal

महाराष्ट्र व बुलंदशहर में संतों की हत्याएं सरकार की नाकामी: चक्रपाणि महाराज

0 263

लखनऊ : पहले महाराष्ट्र का पालघर और अब यूपी का बुलंदशहर। 10 दिन के अंदर दोनों जगह दो-दो संतों की निर्मम हत्याओं से देश भर के संतों व साधुओं में क्षोभ और आक्रोश है। दोनों जगह संतों की हत्याओं के लिए अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि महाराज ने सरकार पर निशाना साधा है। मंगलवार को एक वीडियो संदेश जारी कर चक्रपाणि महाराज ने सख्त नाराजगी जाहिर की है। कहा कि देश के अलंग-अलग हिस्सो में साधुओं की हत्या सरकार की असफलता का परिणाम है। आखिर कैसे लाॅकडाउन के बीच संतों की हत्याएं हो रहीं हैं

चक्रपाणि महाराज ने कहा, सरकार कोई भी हो, संतों की बात आती है तो राजनीतिक पार्टियों एक-दूसरे पर आरोप मढ़ने लगती हैं। भाजपा वाले कांग्रेस को कहते हैं और कांग्रेस वाले भाजपा पर निशाना साधते हैं। लेकिन संतों की सुरक्षा और उन्हें न्याय मिलना मुश्किल हो जाता है। हमारी मांग है कि सरकार माॅब लिंचिंग पर एक सख्त कानून बनाए। संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करे। साथ ही महाराष्ट्र और बुलंदशहर में मारे गए संतों को जल्द से जल्द से न्याय दिलाए। इसके लिए सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए

Leave A Reply

Your email address will not be published.