
बहराइच: 10 नवम्बर। जनपद में 12 नवम्बर 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के उददेश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने राजस्व समाज कल्याण प्रोबेशन पिछड़ा वर्ग कल्याण दिव्यांगजन सशक्तिकरण अल्पसंख्यक कल्याण स्वास्थ्य श्रम विद्युत आबाकारी नगर निकाय परिवहन व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित अधिक से अधिक मामलों को निस्तारित कराकर लोक अदालत को सफल बनाएं उल्लेखनीय है कि 12 नवम्बर 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लम्बित आपराधिक शमनीय वाद धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम बैंक वसूली वादों मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं वैवाहिक वादों श्रम वादों भूमि अधिग्रहण वादों विद्युत एवं जल बिल विवाद चोरी से सम्बन्धित विवादों सहित सर्विस अन्तर्गत वेतन सम्बन्धी विवाद सेवानिवृत्तिक लाभों से सम्बन्धित विवाद अन्य सिविल वादों किराया सुखाधिकार व्ययादेश विशिष्ट अनुतोष वाद) तथा प्री-लिटिगेशन धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम बैंक वसूली टेलीफोन बिल्स प्रकरणों श्रम विवादों विद्युत एवं जल बिल विवाद अन्य अपराधिक शमनीय वाद वैवाहिक व अन्य सिविल वादों का अधिकाधिक सख्या में निस्तारण किया जायेगा इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी अपर जिलाधिकारी मनोज नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय परियोजना निदेशक डीआरडीए पीएन. यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर गुप्ता जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वी.पी. सत्यार्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।