diwali horizontal

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में ‘राष्ट्र प्रथम अभियान’ के तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर और सजगता कार्यक्रम आयोजित

0 73

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में ‘राष्ट्र प्रथम अभियान’ के तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर और सजगता कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ: के बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में 7 अगस्त 2025 को ‘राष्ट्र प्रथम – राष्ट्र सर्वोपरि के समर्थन में एक अभियान’ के तहत एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र एवं आस्टे-गायनेक अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालय परिवार के विद्यार्थियों, शिक्षकों, उनके परिजनों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा विभिन्न रोगों की प्रारंभिक पहचान करना था।स्वास्थ्य शिविर में विश्वविद्यालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास श्रीवास्तव एवं डॉ. हर्षिता सिंह के साथ आस्टे-गायनेक अस्पताल से आए हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष कुमार मौर्य और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनी मौर्य ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं दीं। पैरामेडिकल स्टाफ की सक्रिय भागीदारी ने भी शिविर के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर 100 से अधिक लाभार्थियों का बोन मिनरल डेंसिटी टेस्ट (BMD), न्यूरोपैथी टेस्ट और यूरिक एसिड की जांच निःशुल्क की गई, जिससे सभी वर्गों के विश्वविद्यालय परिवार को लाभ मिला।यह पहल न केवल रोगों की प्रारंभिक पहचान के लिए कारगर साबित हुई, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण रही। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की योजना बनाई है ताकि सभी संबंधित व्यक्ति समय-समय पर अपनी जांच करवा सकें और स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ सकें।इसके साथ ही राष्ट्र प्रथम अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय के छात्रावासों में सजगता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करने तथा परिसर में नकारात्मक प्रवृत्तियों को दूर करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। ऐसे समग्र प्रयास विश्वविद्यालय में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाने में सहायक साबित हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.