diwali horizontal

रोडवेज बस की टक्कर से टेम्पो में सवार एक अधेड़ की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल

0 194

सिधौली  सीतापुर :  कोतवाली क्षेत्र के सरसौली के निकट सवारियां बैठा रहे एक सवारियों से भरे टेंपो में एक अनियंत्रित तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से टेम्पो सवार एक अधेड़ की मौत हो गयी। वहीं आधा दर्जन से अधिक घायल हो गये। जानकारी के अनुसार आज प्रातरू चार बजे के करीब सरसौली गांव के निकट हाइवे पर एक इटौंजा के लिए एक विक्रम टेंपो सवारियां बिठा रहा था। बताते है कि टेम्पों में पहले से कई सवारियां बैठी हुई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सरसौली गांव के निकट मानपुर सब्जी मंडी जाने के लिए एक सवारी सब्जी टेंपो पर लाद रहा था। इसी दौरान सीतापुर से लखनऊ की ओर से जा रही तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज जनरथ बस ने टेंपो में पीछे स्व. जोरदार टक्कर मार दी। जिससे टेम्पों सड़क किनारे खाई में लुढ़क कर एक पेड़ से टकरा कर रुक गया। चारों ओर चीख पुकार बचने लगी।

 

स्थानीय लोगों ने पहुँच कर टेम्पो से घायलों को निकालना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सिधौली सीएचसी भेजा। कोतवाली क्षेत्र के केशनपुर गांव निवासी जगदीश 45 पुत्र जयराम की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं हरिशचंद्र  27 पुत्र कन्हैया निवासी किसनपुर, राजेश 36 नीलकंठ निवासी गंधौली थाना सिधौली, शंकर 40 वर्ष पुत्र पुत्तीलाल निवासी किशनपुर, रमेश 30 वर्ष निवासी महारानी खेड़ा के अतिरिक्त आधा दर्जन स्व अधिक लोग घायल हो गयी। गम्भीर घायल  हरिश्चंद्र को जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजकर बस की तलाश शुरू की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.