diwali horizontal

हजरतगंज में चलती स्कूटी पर रोमांस करने के आरोप में पुलिस ने युवक को पकड़ा

0 179

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी के हजरतगंज इलाके में 23 वर्षीय युवक को चलती स्कूटी पर रोमांस करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

सोशल मीडिया पर रोमांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। युवक की पहचान विक्की के रूप में हुई है और उसके साथ दिखने वाली लड़की नाबालिग है।

हजरतगंज पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 294, 279 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया है। प्रवक्ता ने कहा, हम इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.