diwali horizontal

मोहनलालगंज कस्बे में अतिक्रमण हटाकर सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था सुधारने की पुलिस पहल

0 49

मोहनलालगंज कस्बे में अतिक्रमण हटाकर सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था सुधारने की पुलिस पहल

लखनऊ: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन में गुरुवार को मोहनलालगंज कस्बे में अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त अमित कुमावत के पर्यवेक्षण, सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा, प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिंह और अधिशासी अधिकारी मोहनलालगंज के संयुक्त प्रयास से की गई।अभियान के तहत गोसाईगंज मोड़ और मौरावां मोड़ के पास स्थित सार्वजनिक स्थानों पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाया गया। अतिक्रमण मुक्त कराए गए स्थलों पर सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए स्थान-स्थान पर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और नागरिकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमों का पालन करें।व्यापारियों को हिदायत दी गई है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग में ही लगाएं और दुकानों के सामने कोई ठेला, बोर्ड या सामग्री न रखें, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि चौराहों और तिराहों से 50 मीटर के दायरे में किसी भी वाहन को खड़ा करना प्रतिबंधित है। सड़क किनारे बनी सफेद पट्टी के भीतर भी वाहन खड़ा करना सख्त मना है।पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इन निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मोहनलालगंज पुलिस और नगर प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह अभियान जनहित और कस्बे की सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए चलाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.