diwali horizontal

लखनऊ साइबर क्राइम थाना ने मई 2025 में 49 लाख से अधिक की ठगी की धनराशि पीड़ितों को लौटाई

0 68

लखनऊ साइबर क्राइम थाना ने मई 2025 में 49 लाख से अधिक की ठगी की धनराशि पीड़ितों को लौटाई

लखनऊ: कमिश्नरेट लखनऊ के साइबर क्राइम थाना ने मई 2025 के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ितों को कुल 49,12,863.24 रुपये की धनराशि वापस दिलाई है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त लखनऊ और संयुक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त (अपराध) और अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) की निगरानी तथा सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) के पर्यवेक्षण में की गई।साइबर अपराधियों द्वारा विभिन्न तरीकों से लोगों को ठगने की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना लखनऊ के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने प्रभावी कार्यवाही कर विगत माह कुल 14 मामलों में लगभग 49 लाख रुपये की धनराशि को ट्रेस कर पीड़ितों के बैंक खातों में सफलतापूर्वक लौटाया।प्रमुख मामलों में अपराध संख्या 60/2025 में 14.17 लाख रुपये, 36/2025 में 7.94 लाख रुपये, 34/2025 में 6.36 लाख रुपये, 59/2025 में 5.87 लाख रुपये तथा 17/2025 में 3.5 लाख रुपये की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई गई।इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार यादव के अलावा निरीक्षक अनिल कुमार मिश्र, डॉ. विनोद सिंह, दीपक कुमार पांडेय, शैनेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक गुलाम हुसैन, रोहित पंवार, नीतू सिंह, मुख्य आरक्षी विवेक यादव, आरक्षी संजय कुमार, राजेश तिवारी, हेमन्त त्रिपाठी, सौरभ गंगवार, देव कुमार पांडेय, सचिन, महिला कांस्टेबल प्रियंका एवं दीपमाला सहित साइबर क्राइम थाना की पूरी टीम की सक्रिय भूमिका रही।साइबर क्राइम थाना की इस सफलता से न केवल पीड़ितों को आर्थिक राहत मिली, बल्कि आमजन में साइबर सुरक्षा के प्रति विश्वास भी सुदृढ़ हुआ है। थाना द्वारा यह प्रयास आगे भी लगातार जारी रहेगा।

         

Leave A Reply

Your email address will not be published.