
पुलिस द्वारा पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रही एक बालिका को सकुशल बचाते हुए परिजनों को किया गया सुपुर्द।
देवरिया LIVE 05/11/25
पुलिस द्वारा पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रही एक बालिका को सकुशल बचाते हुए परिजनों को किया गया सुपुर्द।
(सिटीजन वॉयस: देवरिया संवाददाता:पुष्कर मणि त्रिपाठी)
देवरिया: क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी व थाना प्रभारी रामपुर कारखाना अभिषेक यादव द्वारा थाना क्षेत्र के पुराना पटनवा पुल स्थित घाट का निरीक्षण किया जा रहा था कि पुराना पटनवा पुल से एक बुर्का पहने लड़की रोते हुए पुल से कूदने का प्रयास कर रही थी कि वहां मौजूद पुलिस टीम द्वारा देख लिया गया और तत्परता दिखाते हुए उससे बात करते हुए बातों में उलझाते हुए क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा वहां मौजूद पुलिस कर्मियों व वहां लोगों के सहयोग से उसे कूदते समय पकड़ लिया गया और सही-सलामत बचा लिया गया ।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी द्वारा एकौना व थाना रुद्रपुर का निरीक्षण

संयुक्त निगरानी समिति के द्वारा किया गया कारागार का निरीक्षण

’सुरक्षित बचपन योजना’ के अन्तर्गत जिलाधिकारी महोदया के द्वारा गठित संयुक्त निगरानी समिति के सदस्यो के द्वारा निरीक्षण कर अपने से सम्बन्धित विभागो की योजनाओ एवं बच्चो को उपलब्ध कराये जाने वाले सुविधाओ के बारे मे जानकारी दिया गया। उक्त योजना मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद मे योजित क्रिमिनल मिस बेल अप्लीकेशन संख्या-25993/2024 रेखा बनाम उप्र राज्य एवं क्रिमिनल मिस बेल अप्लीकेशन संतोष बनाम उप्र राज्य मे मा उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा पारित के अनुपालन मे किया गया। उक्त के अन्तर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई, देवरिया के द्वारा बच्चो की व्यक्तिगत देखरेख योजना किशोर न्याय अधिनियम के अन्तर्गत तैयार कराया गया। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी (प्र0) के द्वारा शासनादेश मे निहीत प्राविधानो के अन्तर्गत नियमित निरीक्षण कर सम्बन्धित विभागो के द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये। निरीक्षण के समय कारागार में 7 बच्चे आवासित पाये गये। इसके साथ ही संरक्षण अधिकारी के द्वारा महिला कल्याण विभाग की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देते हुये बताया गया कि महिला बन्दिओ के साथ रह रहे बच्चो हेतु स्पान्सरशिप योजना एवं उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) से आच्छादित कराये जाने का भी प्राविधान है तथा कारागार अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि बच्चो के लिये शासनादेश के अनुसार नियमानुसार सुविधाये उपलब्ध करायी जा रही है। डा आर0के0 श्रीवास्तव के द्वारा समस्त बच्चो का स्वास्थ परीक्षण कर आवश्यक पौष्टिक आहार एवं विटामिन्स से सम्बन्धित सुविधाये उपलब्ध कराये जाने के सुझाव दिये। खण्ड शिक्षा अधिकारी के द्वारा शिक्षा विभाग की योजनाओ एवं शिक्षण संस्थाओ से जोडे़ जाने के बारे मे जानकारी दिया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी के द्वारा बच्चो को नियमानुसार आंगनबाड़ी केन्द्रो से आच्छांदित कराये जाने के बारे जानकारी दिया गया