diwali horizontal

प्रयागराज जिलाधिकारी की अपील कोई भी मतदाता सूची से न छूटे!

0 119

प्रयागराज जिलाधिकारी की अपील कोई भी मतदाता सूची से न छूटे!

HIGHLIGHTS:

SIR अभियान जारी: अपना गणना प्रपत्र भरें, लोकतंत्र को मजबूत बनाएं!

प्रयागराज। जनपद वासियों से जिलाधिकारी की विशेष अपील

(सिटीजन वॉयस: आमिर मिर्ज़ा: प्रयागराज: संवाददाता)

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों से जोरदार अपील करते हुए कहा है कि SIR (Summary Revision) अभियान के तहत अपना गणना प्रपत्र अवश्य जमा करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से न छूटने पाए। उन्होंने बताया कि यह प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक कर्तव्य है कि वह अपने और अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में सही-सही दर्ज कराए। जिलाधिकारी ने कहा कि फॉर्म 6, फॉर्म 8 तथा गणना प्रपत्र भरने में किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत हो तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1950 और 0532–2644024 पर संपर्क करें। साथ ही उन्होंने अपील की कि रविवार सुबह 10 बजे अपने- अपने बूथ पर अवश्य पहुंचें और वहां तैनात BLO से सहयोग करते हुए आवश्यक प्रपत्र भरें। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण है,

क्योंकि मतदाता सूची ही आगामी चुनावों की नींव है।जिलाधिकारी ने अंत में कहा कि—“आपका एक प्रपत्र, लोकतंत्र को करेगा और मजबूत… इसलिए देर न करें, SIR अभियान में भागीदारी निभाएं!”

Leave A Reply

Your email address will not be published.