diwali horizontal

कल लखनऊ आयेंगे आंबेडकर विश्वविद्यालय दीक्षा समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द

0 142

लखनऊ : बाबा साहेब भीमराव आबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय का नवां दीक्षा समारोह गुरुवार को होगा। शाम चार बजे से होने वाले समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द मुख्य अतिथि शामिल होंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में होने वाले समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। सुरक्षा के साथ ही उपाधि एवं पदक वितरण को लेकर बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई कुलपति प्रो. संजय सिंह के संयोजन में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सुरक्षा मानकों का भी प्रदर्शन किया गया । मास्क के साथ दो गज दूरी बनाए रखने का प्रयास किया गया। आयोजन स्थल की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ विश्वविद्यालय की हुई बैठक में मंथन किया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में होने वाले आयोजन में शामिल होने वाले मेधावियों एवं अतिथियों को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट के साथ आना होगा मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित होंगे।

आयोजन शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा ।परीक्षा नियंत्रक प्रो. कमान सिंह ने बताया 1420 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। तीन चरणों में होने वाले आयोजन में पहले चरण में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे। छह मेधावियों को स्वर्ण पदक देंगे। दूसरे चरण में मानद उपाधि पाने वाले इंजीनियरिंग सोनम वांगचुक मुख्य अतिथि होंगे। तीसरे चरण में आनलाइन डिग्री का वितरण होगा। 132 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। पदक पाने वालों में छात्राओं की संख्या 92 है। प्रवक्ता डा. रचना गंगवार ने बताया कि पार्किंग व सुरक्षा समेत कई कमेटियां अपना काम कर रही है। जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी सुरक्षा की जांच व रिहर्सल की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.