diwali horizontal

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धनीपुर एयरपोर्ट का भी करेंगे लोकार्पण

0 195

अलीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 सितंबर को अलीगढ़ आएंगे में लोधा क्षेत्र में डिफेंस कारिडोर और मूसेपुर गांव में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राजकीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के साथ धनीपुर हवाई पट्टी का लोकार्पण करेंगे। अब यहां से जल्द ही लखनऊ के लिए उड़ान शुरू होगी। यहां पर बने एयरपोर्ट का नामकरण भी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर होगा। अब करीब एक हफ्ते तक अलीगढ़ में लगातार वीआइपी का जमावड़ा रहेगा। योगी आदित्यनाथ सरकार भी लम्बे समय बाद पीएम मोदी के उत्तर प्रदेश में आगमन को देखते हुए उनके दौरे को बेहद यादगार बनाने के प्रयास में लग गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.