diwali horizontal

34 स्थानों पर नाले को पाट कर बनवाए गए पक्के चबूतरे व सीढ़ियों को तोड़ा गया

0 217

उन्नाव : जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए डीएम के निर्देश पर चलाया जा रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान रविवार को दूसरे दिन भी चला। अभियान के दौरान गंदा नाला से गांधीनगर तिराहे तक नाले पर बना अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान 34 स्थानों पर नाले को पाट कर बनवाए गए पक्के चबूतरे व सीढ़ियों को तोड़ा गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अभियान अगले शनिवार और रविवार को फिर चलाया जाएगा। नाली व नालों पर किए गए स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण से बाधित शहर की जलनिकासी को दुरुस्त करने के लिए डीएम रवींद्र कुमार के निर्देश पर शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया।

अभियान के दूसरे दिन रविवार को सदर बाजार के आगे गंदा नाला से गांधीनगर तिराहे तक नालों का अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नालों पर बने 34 निर्माण तोड़े गए। छोटे चौराहे के पास दुकानदारों ने नाले पर सीढ़ियां बनाई थीं, उसे भी तोड़ा गया। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के चलते हो रही दो दिन की साप्ताहिक बंदी के दौरान प्रत्येक शनिवार और रविवार को अभियान चलाया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के साथ ही नालों की सफाई भी सुनिश्चित की जा रही है। अभियान के दौरान दुकानदारों ने तोड़फोड़ का विरोध भी किया। इस दौरान नगर पालिका कर्मियों से तीखी नोंकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस बल की मौजूदगी के चलते विरोध करने वालों की एक नहीं चली।

Leave A Reply

Your email address will not be published.