diwali horizontal

पुत्तन लाल पाल दूसरी बनें पुरवा ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष

0 163

उन्नाव : ब्लॉक सभागार पुरवा में ग्राम विकास अधिकारी संघ के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पूर्व में बनाई गई कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है और  संघ की नई कार्यकारिणी का चयन विकास खण्ड  पुरवा में तैनात एडीओ आईएसबी दिनेश सिंह की अध्यक्षता में सर्व सहमति से किया गया। जिसमें पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ग्राम विकास अधिकारी पुत्तन लाल पाल को पुनः दूसरी बार सर्व सहमति से अध्यक्ष  चुना गया है।

वहीं महामंत्री पद हेतु धीरेंद्र कुमार रावत, जिला प्रतिनिधि अनिल कुमार पटेल, उपाध्यक्ष विमल कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पटेल, संगठन मंत्री शिवबरन सिंह, ऑडिटर दीपक कुमार, प्रवक्ता राजेंद्र कुमार एवं  संरक्षक दिनेश सिंह को बनाया गया। अंत में सभी ग्राम विकास अधिकारियों ने दूसरी बार नव निर्वाचित ग्राम विकास अधिकारी संघ अध्यक्ष पुत्तन लाल पाल को माला पहनाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर  सम्मानित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.