
राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे।
RAHUL GANDHI ARRIVED LUCKNOW: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। वह सुबह करीब 10:55 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरे, जहां से वह सीधे सड़क मार्ग से रायबरेली के लिए रवाना हो गए। सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को रायबरेली पहुंच रहे हैं।

बछरावां में कार्यक्रम, बरातघर का करेंगे उद्घाटन
रायबरेली पहुंचने के बाद राहुल गांधी बछरावां विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यहां वह बरातघर के उद्घाटन के साथ ग्राम विकास संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद करेंगे।