diwali horizontal

रामगांव पुलिस ने किया नाजायज गांजा बरामद, एक गिरफ्तार।

0 55

रामगांव पुलिस ने किया नाजायज गांजा बरामद, एक गिरफ्तार।

बहराइच:जनपद में पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह द्वारा पूर्व से वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा निर्देश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी महसी के निर्देशन में थानाध्यक्ष मदनलाल के कुशल नेतृत्व में गठित टीम उ0नि0 अयोध्या सिंह, उ0नि0 मैनेजर सिंह यादव मय हमराहिया हे0कां0 मनोज सिंह, का0 कृष्ण कुमार चौधरी, का0 अमित यादव के द्वारा मुखबिर खास की सूचना मिलने पर छोटी मण्डी के आगे वाईपास तमाचपुर के पास साहिल उर्फ असलम पुत्र सुग्घर निवासी आगापुरवा थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया,

जिसके पास से नाजायज गाजा व 300 रुपये बरामद होने पर मौके पर ही पुलिस द्वारा फर्द बरामदगी तैयार किया गया।तथा मामला पंजीकृत करके मुकदमा उपरोक्त सें सम्बन्धित अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.