diwali horizontal

भाजपा के बैनर तले शहीद उद्यान से निकली रन फार यूनिटी यात्रा

0 48

भाजपा के बैनर तले शहीद उद्यान से निकली रन फार यूनिटी यात्रा

जम्मू कश्मीर राज्य की बदहाली पण्डित जवाहरलाल नेहरू ने हस्तक्षेप के कारण हुई थी। 

बहराइच:जिले में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को जनपद के सभी बूथों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों के द्वारा पुष्पांजलि व माल्यार्पण करके मनाया गया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने शहीद उद्यान में स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा सहित शहीद शिला पट्ट व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पूर्व मंत्री स्वर्गीय ठाकुर हुकुम सिंह के प्रतिभाओं पर माल्यार्पण किया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश शासन के राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरुजी महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर प्रियंका मौर्या रही। इस अवसर पर बहराइच सांसद डॉक्टर आनंद कुमार गोंड विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी विधायक नानपारा रामनिवास वर्मा विधायक प्रतिनिधि सदर अशोक जायसवाल पूर्व विधायक दिलीप वर्मा एमएलसी डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी पूर्व प्रत्याशी कैसरगंज गौरव वर्मा व सभी जिला पदाधिकारियों ने भी सभी महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। तक पश्चात शहीद उद्यान से रन फार यूनिटी एकता दिवस का शुभारंभ जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ। इस यात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं होमगार्ड के जवान प्रशिक्षु पुलिस के जवान व पीआरडी के जवानों ने तिरंगा लेकर इस रन फार यूनिटी एकता दिवस में सहभागिता की यह एकता यात्रा शहीद उद्यान से चलकर इंदिरा स्टेडियम में आकर संपन्न हुआ। सरदार वल्लभभाई पटेल भारतीय राजनीतिक थे व भारत के पहले गृहमंत्री व पहले उप प्रधानमंत्री थे वे बहुत ही पराक्रमी और साहसी नेता थे उन्होंने ही देश के आजाद होने के बाद देश के 562 छोटी बड़ी रियासतों को एक करके अखंड भारत का निर्माण किया था

 

उन्होंने जम्मू कश्मीर राज्य को जोड़ने का प्रयास किया था उस समय के कांग्रेस पार्टी के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने हस्तक्षेप किया और कहां इसको हम देख लेंगे इसका परिणाम वहां की जनता को भुगतना पड़ा लाखों लोगों की हत्या की गई लाखों लोग लोगों को पलायन होने पर विवश होना पड़ा ।सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती 2014 में देश की जनता ने यह सत्ता भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री का दायित्व देकर बागडोर सौप दी तभी से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई जाने लगी। हमारे देश के प्रधानमंत्री देश भर से किसानों का शहर वासियों के लोगो से लौह एकत्रित करके उनके सम्मान में नर्मदा नदी के तट पर 182 मी विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा का निर्माण किया जिसका उद्घाटन 21 अक्टूबर 2018 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया। इनको भारत रत्न की उपाधि 1991 में मरणोपरान्त दिया गया था ।इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष श्यामकरन टेकरीवाल भाजपा महामंत्री नन्हेलाल लोधी डॉक्टर जितेंद्र पार्टी धीरेंद्र मोहन आर्य उपाध्यक्ष राहुल राय रणविजय सिंह सुवेद वर्मा उमाशंकर तिवारी सुरेश गुप्ता जिला मंत्री डिंपल जैन जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा अरुणेंद्र सिंह अंकित अखिलेश यादव सौरभ मिश्र रामकृपाल मिश्र सहित सैकड़ो की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे
Leave A Reply

Your email address will not be published.