diwali horizontal

समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न।

0 110

बहराइच (संवादाता सिटीज़ेन वॉयस ) : समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आज पार्टी मुख्यालय बहराइच में पार्टी के जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिला कार्यकारिणी की बैठक में गरीबों, पिछड़ो के उत्पीड़न,महिलाओं व बच्चियों के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं, बेलगाम महँगाई, राशन कार्डों की वापसी,बढ़ती बिजली कटौती, स्वास्थ शिक्षा की बदहाली,किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, गेंहू खरीद में घोटाला, पुलिस प्रशासन का तानशाही रवैय्या, बेरोजगारी तथा प्रदेश में भय का वातावरण आदि आम जनता से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों के चलते प्रदेश की जनता तबाह हो चुकी है किसानों की फसल को छुट्टा आवारा पशु चर जाते है

प्रदेश सरकार ने चुनाव के समय अपने घोषणा पत्र में गन्ना किसानों को भुगतान करने की बात कही थी अभी तक कही भी भुगतान नही हुआ चाहे वह जरवल चीनी मिल हो नानपारा या अन्य मिले हो किसी भी जगह बकाया भुगतान नही मिला है किसान बुरी तरह निराश व परेशान है।जिले से लेकर प्रदेश तक विकास का कोई नामो निशान नही दिखाई देता भाजपा ने पिछले पांच सालों से लेकर अबतक सिर्फ भृष्टाचार कमीशनखोरी को बढ़ावा दिया। जनपद में चिकित्सीय स्वास्थ सेवाओं की हालत बहुत बुरी है, मेडिकल कालेज के औषधि केंद्र में सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध नही है,मरीज बाहर से महंगी दवाएं खरीदने पर विवश है। बुलडोजर के नाम पर गरीब,निर्दोष को डराया जा रहा है।

योगी  ने प्रदेश वासियों से बिजली बिल आधा करने का वादा किया था जो झूठ साबित हुआ उसके अलग उन्होंने मिल रही बिजली को ही आधा कर दिया,बीजेपी सरकार विपक्षी दलों विशेष कर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को विधानसभा चुनाव के बाद से फर्जी मुकदमे लगाकर परेशान कर रही है उनका उत्पीड़न कर रही है उन्होंने आगे कहा कि हम समाजवादी लोगो का संघर्ष से बहुत पुराना रिश्ता है। हम लोग थक कर बैठने वालों में से नही हम सभी जनता के हितों के लिए हमेशा सड़क पर तैयार है।आगे भी हम लोग रैली,धरना प्रदर्शन ज्ञापन के माध्यम से इस निकम्मी बईमान भाजपा सरकार को घेरने का काम करते रहेंगे। बैठक का संचालन पार्टी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष जफ़र उल्ला खान बंटी ने किया।

इस बैठक में पूर्व विधायक रमेश गौतम, वरिष्ठ नेता भगत राम मिश्रा, डॉ० मो० आलम सरहदी, जिला उपाध्यक्ष देवेश चंद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शकील मेकरानी,जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ संत कुमार पासी, नगर अध्यक्ष महिला सभा सुमन शर्मा, सपा नेत्री रेखा राँव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महिला सभा मनु देवी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महिला सभा रेणु श्रीवास्तव , जिलाध्यक्ष महिला सभा नाशिबुन्निशा, जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी नंदेश्वर नंद यादव , जिलाध्यक्ष छात्रसभा शैलेश सिंह शैलू, जिलाध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी पेशकार राँव,पूर्व प्रमुख महेंद्र स्वरूप पासवान , जवाहर यादव विधानसभा अध्यक्ष मटेरा, अजीत प्रताप सिंह प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड , सैय्यद सबिहुल हसन जिला सचिव, डॉ० अनवारुल रहमान जिला सचिव , एडवोकेट मिथुन बाल्मीकि सहित तमाम पार्टीजन उपस्थित रहें

Leave A Reply

Your email address will not be published.