diwali horizontal

बेरोजगारी व निजीकरण के खिलाफ सपा के युवा संगठनों का हल्ला बोल प्रदर्शन , युवा बोले- जुमलेबाजी नहीं रोजगार चाहिए

0 362

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के यूथ विंग कार्यकर्ताओं ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, गन्ना किसानों का भुगतान करने, किसानों की आय दो गुनी करने, किसानों का कर्ज माफ करने, शिक्षा का बाजारीकरण रोकने, छात्रों की फीस माफ करने सहित तमाम मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यलय पर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कायर्कर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेजबाजी की।

इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रदर्शनकारी सपा कार्यकर्ता डीएम को ज्ञापन देने जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से कहासुनी हुई। प्रदर्शन के चलते परिवर्तन चौक और कैसरबाग के आस-पास का इलाका जाम के झाम में जकड़ गया। पुलिस ने परिवर्तन चौक से चारबाग जाने वाले मार्ग को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इससे वाहन चालक चौराहे के चक्कर काटते नजर आए। वाहन चालक घंटों जाम में फंस कर परेशान हुए।

लखनऊ में सपा कार्यालय बारादरी से कैसरबाग कलेक्ट्रेट ऑफिस तक कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ पीएसी भी कार्यालय के बाहर तैनात की गई थी।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भाजपा सरकार में अपराध की बढ़ोतरी हुई है। लाखों युवा बेरोजगार हो गए हैं। महिला सुरक्षा के दावे करने वाली सरकार महिलाओं के सुरक्षा को लेकर खिलवाड़ करती नजर आ रही है। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है।

सपा के नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इस सरकार में चारों तरफ जंगलराज है। सरकार खुद ही पुलिस से फर्जी एनकाउंटर करवा रही है। सरकार में महिलाओं के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म के साथ हत्याओं की घटनाएं बढ़ गई हैं। भाजपा सरकार अपराध रोकने में पूरी तरह फेल होती दिख रही है।

उन्होंने कहा इस सरकार में नौजवान और मजदूर बेरोजगारी के शिकार हो रहे हैं। अनेक उद्योगों में छटनी के निरंतर बेकारी की समस्या और उग्र होती जा रही है। पार्टी मांग करती है कि बेरोजगारी की बढ़ती समस्या के समाधान के प्रति सरकार को गंभीर नीति निर्धारित करनी होगी।

पुलिस और सपा डेलिगेशन के बीच हई नोंकझोंक
समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन प्रतापगढ़ जा रहा था। जिसको 1090 चौराहे पर रोके जाने के बाद बछरावां मे पुलिस ने सपा प्रदेश अध्यक्ष समेत पूरे डेलिगेशन को रोका। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, MLC सुनील साजन, उदयवीर सिंह को पुलिस ने रोका। बता दें कि प्रतापगढ़ की घटना पर समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जा रहा था। इस दौरान पुलिस और समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन के बीच नोकझोंक भी हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.