diwali horizontal

भाजपा सरकार इस समय पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीति पर काम कर रही : अखिलेश यादव

0 115

लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विपक्ष के नेताओं पर हो रही सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी पर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार इस समय पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीति पर काम कर रही है। अगर आज कांग्रेस जमीन पर पहुंच गई है तो कल भाजपा भी जमीन पर पहुंच जाएगी।अखिलेश यादव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के घर पर हुई सीबीआई की छापेमारी पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को कांग्रेस के समय भी इस तरह के हालात का सामना करना पड़ता था और अब भाजपा भी यही काम कर रही है। भाजपा का हश्र कांग्रेस जैसा ही होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.