diwali horizontal

अधिशाषी अधिकारी ने अभियान चलाकर लोगों को माक्स लगाने व पालीथीन के प्रयोग न करने की दी चेतावनी

0 220

उन्नाव  : कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत भले ही शत प्रतिशत हो मगर खतरा अभी तल नहीं है,लोग बेखबर न रहें मंगलवार को अधिशाषी अधिकारी कृष्णानन्द पाठक ने अभियान चलाकर लोगों को माक्स लगाने व पालीथीन के प्रयोग न करने को कहा चेतावनी दी कि लापरवाही की तो कठोर कार्यवाही की जायेगी,पुरवा कस्बे के मिर्रीचैराहा,राजा बाजार,बस स्टाफ आदि स्थानों के दुकानदारों के यहां जाकर अधिशाषी अधिकारी केएन पाठक ने बताया की कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भले ही तेजी से सुधार हो रहा है पर यह सच है कि खतरा अभी टला नहीं है सावधानी व बचाव से ही महामारी पर विजय पायी जा सकती है,

पाठक ने दुकानदारों से माक्स का प्रयोग करने व ग्राहकों को बिना माक्स के सामान न देने की अपील की उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा हेतु पॉलीथिन का प्रयोग न करने के निर्देश दिए,पाठक ने बताया कि यदि निर्देशों की अवहेलना हुई तो कठोर कार्यवाही करने में संकोच नहीं होगा।पाठक ने जुर्माना वसूलने की भी बात कही है।यही नहीं तमाम लोगों को माक्स देकर जागरूक भी किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.