diwali horizontal

अयोध्या से संगम तक ‘रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा का शुभारंभ — आप सांसद संजय सिंह ने सरयू तट से दी नई राजनीति की पुकार

0 37

अयोध्या से संगम तक ‘रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा का शुभारंभ — आप सांसद संजय सिंह ने सरयू तट से दी नई राजनीति की पुकार

अयोध्या: लखनऊ आम आदमी पार्टी (आप) उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को अयोध्या में ‘रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो’ पदयात्रा की शुरुआत की। सरयू से संगम तक चलने वाली यह ऐतिहासिक पदयात्रा अयोध्या के नया घाट स्थित सरयू तट से मां सरयू की आरती के साथ प्रारंभ हुई। इस दौरान संजय सिंह ने मां सरयू से आशीर्वाद लिया और अपने राजनीतिक गुरु तथा प्रख्यात समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर के सान्निध्य में समाजवादी मूल्यों, रोजगार और सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।आरती के बाद संजय सिंह पैदल यात्रा करते हुए केसरवानी लॉन के सामने स्थित पुराने शीशमन गार्डन, बड़ी देवकाली तिराहा पहुंचे, जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सामाजिक अन्याय का केंद्र बन गया है। पेपर लीक की घटनाएं आम हो चुकी हैं और युवा वर्ग हताश है। उन्होंने कहा कि सरकार नौकरियां नहीं निकाल रही है, और जो आवाज़ उठाता है, उसे पुलिस की लाठियों और जेल की सलाखों का सामना करना पड़ता है।आप सांसद ने प्रदेश में बढ़ते अत्याचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों और वंचितों पर अत्याचार बेतहाशा बढ़ गए हैं। लखनऊ, रायबरेली और इटावा जैसी घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह सब उत्तर प्रदेश की सरकार की नाकामी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना से लेकर सरकारी संपत्तियों की बिक्री तक, हर नीति ने देश और युवाओं का नुकसान किया है।संजय सिंह ने कहा कि यह पदयात्रा केवल शुरुआत है। प्रदेश के आठ अलग-अलग जोनों में ऐसी पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी ताकि जनता की आवाज़ और बुलंद हो सके। इस आंदोलन का लक्ष्य है – “रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो।” उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी संविधान की रक्षा और समान न्याय की स्थापना के लिए संघर्ष कर रही है।
संजय सिंह ने कहा, “रामराज्य का अर्थ सबके लिए समान न्याय और सम्मान है। सच्चा हिंदू धर्म सद्भाव और कल्याण सिखाता है, न कि द्वेष और भेदभाव। यह देश बाबा के नारे से नहीं, बाबा साहब के संविधान से चलेगा।”पदयात्रा के शुभारंभ अवसर पर समाजवादी चिंतक और संजय सिंह के राजनीतिक गुरु रघु ठाकुर ने भी उपस्थित होकर लोगों को श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा समाज में समानता, न्याय और सेवा के मूल्यों को जीवित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।यह पदयात्रा 13 दिनों तक चलेगी और लगभग 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ और अमेठी होते हुए प्रयागराज में संगम पर समाप्त होगी। रास्ते में नाका फ्लाईओवर, ब्रह्म बाबा और नहरिया सहित कई स्थानों पर स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह का भव्य स्वागत किया।पदयात्रा में प्रमुख रूप से आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल, इमरान लतीफ, राजेश यादव, हैदर अली, पवन तिवारी, मुख्य प्रवक्ता वंशराज दुबे, नीलम यादव, मीनाक्षी श्रीवास्तव, सर्वेश मिश्रा, महेंद्र सिंह, बी.एन. खरे, अंकित परिहार, अंजनी मिश्रा, इरम रिज़वी, तुषार श्रीवास्तव, प्रीतेश चौधरी, अंकुश चौधरी, नूर सिद्दीकी, अतुल सिंह, ज्ञान कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।यह पदयात्रा न केवल एक राजनीतिक अभियान है बल्कि युवाओं, किसानों, मजदूरों और वंचित समाज की आवाज़ को एकजुट करने का प्रयास भी है — ताकि रोजगार, समानता और सामाजिक न्याय के सपने को साकार किया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.