
मौलाना भूल गया U P में शासन किसका है; योगी जी।
Uttar Pradesh Live:यूपी के बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद के चलते शुक्रवार को शहर भर में जमकर हिंसा हुई। पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मौलाना तौकीर रजा को हिरासत में ले लिया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंसा करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। योगी ने कहा कि कल बरेली में एक मौलाना भूल गया कि यूपी की सत्ता में कौन है। दंगाइयों को हमने सबक सिखाया। दंगा करने से पहले अब ये 100 बार सोचेंगे। लखनऊ में शनिवार को आयोजित ‘विकसित उत्तर प्रदेश विजन @ 2047’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, जब भी पर्व आते थे तब उत्पात शुरू हो जाता था। अब उत्पातियों और उपद्रवियों को पता लगेगा। उन्हें उनकी सात पीढ़ियां याद आएंगी क्योंकि कभी-कभी लोगों की बुरी आदतें नहीं जाती हैं तो उसके लिए उनकी डेंटिंग पेंटिंग करवानी पड़ती है। यही डेंटिंग- पेंटिंग कल आपने बरेली के अंदर देखा होगा।

2017 से पहले यूपी में यही चलन था’
सीएम ने कहा कि हमने जो सबक सिखाया है, उससे आने वाली पीढि़यां दंगे करने से पहले दो बार सोचेंगी। 2017 से पहले यूपी में यही चलना था। इसके बाद हमने कभी कर्फ्यू नहीं लगने दिया। यूपी के विकास की कहानी यहीं से शुरू होती है।

‘पहले सीएम आवास पर सम्मानित होते थे दंगाई’
योगी ने कहा कि जिस भाषा में समझेगा, उसे वैसे ही समझाएंगे। किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा। आप सिस्टम को ब्लॉक नहीं कर सकते। पहले CM आवास में दंगाई सम्मानित होते थे, अब हिंसा से पहले कई बार सोचेंगे। 2017 के बाद से हमने UP में कर्फ्यू तक नहीं लगने दिया।
