diwali horizontal

मंदिर के सुंदरीकरण के लिए मंत्री ने दिए 1.27 करोड़

0 116

बछरावां,रायबरेली। स्थानीय विकास खंड के ग्राम शेखपुर समोधा में स्थित अति प्राचीन झारखंडेश्वर महादेव मंदिर के सुंदरीकरण वह पुनर्निर्माण हेतु एक करोड़ 27 लाख रुपए प्रदान किए।
प्रदेश सरकार के उद्यान कृषि विपणन कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की पहल पर पर्यटन विभाग द्वारा राज्य सेक्टर के अधीन यह धनराशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री सिंह ने कहा रायबरेली जनपद ऐतिहासिक धरोहर है, जहां धार्मिक, सामाजिक एवं राजनैतिक क्रांति की मशाल सदैव से जलती रही है।, यहां का मुंशीगंज कांड आजादी के परवानों की याद दिलाता है। साथ ही साथ द्वापर काल में अपने वनवास प्रवास के दौरान पांडवों द्वारा किए गए भ्रमण के दौरान अनेकों स्थानों पर अनादि ईश्वर अवढडर दानी भगवान भोलेनाथ की प्रतिमाएं मौजूद है।उन्हें खुशी है कि बछरावां विकासखंड के ग्राम शेखपुर समोधा में स्थित इस प्राचीन मंदिर के कार्य आने का उन्हें सौभाग्य मिला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.