
बहराइच:डबल्यूएचओ के एसएमओ डॉ विपिन लिखोरे ने बताया कि दिसंबर 2023 तक मीजल्स रूबेला के उन्मूलन के लिए 95 फीसदी बच्चों को टीका लगाया जाना है । इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जनपद के 243 सीएचओ को प्रशिक्षित कर सहयोग लिया जाएगा ।
उन्होंने बताया मीजल्स रूबेला का कोई विशेष इलाज नहीं है, बीमारी न हो इसका मात्र एक ही उपाय है कि 9 माह से 24 माह के सभी बच्चों को मीजिल्स और रूबैला का टीका लग जाय । उन्होंने बताया बच्चों को इस टीके की दो खुराक दी जाती हैं पहली खुराक 9 से 12 माह के बीच व दूसरी खुराक 16 माह से 24 माह के बीच लगाई जाती है।
यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और बीमारी से बचाव करने में सक्षम है। इस अवसर पर यूनिसेफ़ की डीएमसी तहरीम सिद्दीकी यूएनडीपी के बीसीसीएम राजकुमार डीपीएम सरजू खान डीसीपीएम मो0 राशिद जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ निर्मेश श्रीवास्तव डिप्टी सीएमओ डॉ पीके बांदिल डिप्टी सीएमओ डॉ अनुराग वर्मा सहित सीएचओ मौजूद रहे ।