diwali horizontal

गौशाला में ठंड से बचाव हेतु ग्राम प्रधान के द्वारा लगवाई गई पन्नी

0 181

बबेरू/बांदा। बबेरू ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत उमरहनी गांव की स्थाई गौशाला का नया निर्माण करवाया गया है। जिसमें गोवंश को ठंड से बचाव हेतु ग्राम प्रधान व सचिव के द्वारा टीन सेड के चारों तरफ पन्नी लगवाई गई है, ताकि गोवंश को ठंड हवा ना लगे। मामला बबेरू ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत उमरहनी गांव का है। जहां के ग्राम प्रधान हरि कल्याण सिंह के द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा गौशाला का नया निर्माण करवाया गया है, टीन सेड लगवाई गई है। जिसमें गोवंश को ठंड से बचाव हेतु टीन सेड के चारों तरफ पन्नी लगा दी गई है, जिससे गोवंश को ठंड से बचाया जा सके। वही खाने-पीने के लिए पैराली भूसा और समय-समय पर गुड इत्यादि की संपूर्ण व्यवस्था की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.