diwali horizontal

व्यापार प्रतिनिधि मण्डल (बग्गा गुट) ने की पूर्व नगर अध्यक्ष कालिका सोनी की शोक सभा

0 202

रायबरेली :  लालगंज व्यापार मण्डल के पूर्व नगर अध्यक्ष कालिका सोनी के आकस्मिक निधन की सूचना से व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। व्यापार मण्डल की ओर से एक शोक सभा का आयोजन विशम्भर मार्केट में किया गया। कालिका सोनी को श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने कहा कि ‘‘आया है सो जाएगा, राजा रंक फकीर, एक सिंहासन चढ़ि चला, एक बांधे जंजीर’’ कालिका सोनी के रूप में व्यापारियों ने अपना एक मजबूत स्तम्भ खो दिया। अपने कार्य एवं व्यवहार के कारण कालिका सोनी व्यापारियों एवं आम जनमानस के दिलों में सदैव अमर रहेंगे

प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि ‘‘न जन्म कुछ, न मृत्यु कुछ बस जरा सी बात है, किसी की आंख खुल गई, किसी को नींद आ गयी’’ कालिका सोनी व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए विख्यात थे। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष के अलावा स्वर्णकार समाज के भी अध्यक्ष रहे। गरीब युवक-युवतियों की शादी कराने के साथ-साथ सामाजिक कार्यक्रमों में सदैव बढ़-चढ़कर भागीदारी करते थे। श्री सोनी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये, कालिका सोनी की कमी हमेशा खलेगी

श्रद्धाँजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से भौमेश स्वर्णकार, धर्मेश यादव, विवेक शुक्ला, मनोज गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, सत्यांशु दुबे, अनुज त्रिवेदी, पवन अग्रहरि, जितेन्द्र मौर्या, बन्नाराम अठवानी, रमेश ठक्कर, मुन्ना पाण्डेय, अश्वनी श्रीवास्तव, विजय सोनकर आदि लोग रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.