
गोण्डा : जनपद में थाना मनकापुर के उ0नि0 महिमानाथ उपाध्याय मय पुलिस टीम के साथ वाहन चेकिंग के दौरान सब्जी मण्डी मनकापुर गेट के पास एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार जिसपर फर्जी नंबर ठत् का लगा है तथा गाड़ी के पीछे गैगैस्टर नंद किशोर का बड़ा सा स्टीकर लगा है । जिसमें बैठे लोग कही अपराध करने की फिराक में जा रहे है । जिन्हें पीलखाना के पास बैरियर लगाकर कार को रुकवा गया तो कार में बैठे लोग उतरकर भागने लगे जिन्हे घेर घारकर पकड़ लिया गया । कार को चेक करने पर लगी नंबर प्लेट फर्जी व कार के अंदर से चार भिन्न दृ भिन्न नंबरो की नंबर प्लेट पायी गयी । अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर थाना मनकापुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।