diwali horizontal

चैदहवें दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी

0 223

करनैलगंज :  विकास खंड करनैलगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत हीरापुर शाहपुर में चैदहवें दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। अभी तक कोई हाल भी पूछने नही गया है। जिससे बुधवार को चैदहवें दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बताया कि जब तक दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नही होगी तब तक धरना जारी रहेगा। ओमप्रकाश तिवारी, कालिका प्रसाद शुक्ला, देवीप्रसाद तिवारी, अंशुमान तिवारी, प्रागदत्त तिवारी, शैलेन्द्र कुमार व प्रभाकर तिवारी आदि धरने पर मौजूद रहे। एसडीएम सत्रुहन पाठक ने बताया कि खंड विकास अधिकारी करनैलगंज को प्रकरण की जांच सौंपी गई है। प्रशासक विजय मिश्रा ने बताया कि टीम बनाकर प्रकरण की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.