diwali horizontal

दो दिवसीय किसान पाठशाला का हुआ आयोजन किसानों को उन्नति कृषि के लिए दिया गया प्रशिक्षण

0 221

बहराइच : कृषि विभाग द्वारा खरीफ अभियान में दो दिवसीय किसान कल्याण योजना के अंतर्गत विकास खंड चित्तौरा के न्याय पंचायत कटरा बहादुर गंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विविधिकरण, जैविक खेती, मूल्य संव‌र्द्धन व पराली प्रबंधन विषयों पर प्रशिक्षण किसानों को दिया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की अध्यक्षता में आयोजित किसान पाठशाला में उपस्थित किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। तकनीकी सहायक विकास अधिकारी अनिल कुमार यादव ने आयोजित किसान पाठशाला में उन्हें फसल बीमा व जैविक खेती, किसान सम्मान निधि योजना, बीज ग्राम योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में जानकारी दी।

उन्होंने धान में उर्वरक एवं जल प्रबंधन के बारे में बताया। उद्यान विभाग व पशुपालन विभाग की एकीकृत बागवानी मिशन योजना, मधुमक्खी पालन, मशरूम उत्पादन, संरक्षित खेती, ड्राप मोर क्राप, कुक्कुट पालन, खुरपका तथा मुंहपका रोग नियंत्रण कार्यक्रम निशुल्क वितरण योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जैविक खेती के महत्व के बारे में भी किसानों को विस्तृत जानकारी दी। साथ ही किसानों को फसल बुआई से लेकर फसल के विपणन तक सभी जानकारियों से प्रशिक्षित किया। आयोजित पाठशाला में किसानों को पराली न जलाने व कृषि यंत्रों को अनुदान पर प्राप्त करने के लिए टोकन प्रक्रिया, बीज ग्राम योजना, मिनीकिट वितरण व पीएम किसान योजना के बारे में जानकारी दी। किसान पाठशाला में अशोक सिंह,राजू यादव,राजेन्द्र यादव, छीटूराम,पंकज,गंगाराम आदि मौजद रहे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.