diwali horizontal

मिशन शक्ति अभियान अन्तर्गत पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र के नेतृत्व में जनपद गोण्डा के सालपुर बाजार में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान!

0 96

मिशन शक्ति अभियान अन्तर्गत पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र के नेतृत्व में जनपद गोण्डा के सालपुर बाजार में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान!

(सिटीजन वॉयस:गोंडा संवाददाता: प्रमोद कुमार शुक्ल)

गोण्डा:  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में प्रदेश भर में चलाये जा रहें मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के क्रम में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र श्री अमित पाठक के नेतृत्व में एन्टी रोमियों स्क्वाड टीम द्वारा जनपद गोण्डा के सालपुर बाजार में शोहदों, स्टंटबाजों, ब्लैक फिल्म, हूटर गलत नम्बर प्लेट व मोडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा स्वयं सड़क पर उतर कर एंटी रोमियो टीम का नेतृत्व किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक द्वारा स्थानीय थाना कोतवाली देहात की एन्टी रोमियों स्क्वाड टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत अब तक कृत कार्यवाही की समीक्षा की गई

व सर्व सम्बन्धित को भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों व चौराहों के साथ साथ चिन्हित हॉट स्पॉट पर शोहदों/मनचलों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान जारी रखने के दिशा-निर्देश दिये गये

Leave A Reply

Your email address will not be published.